आओ हँस लें

आओ हँस लें

Sunday

आ गए चुनाव


आ गए चुनाव 
हर गंगे
हम्माम में 
सब नंगे 
हर गंगे 
टोपी ,बिल्ले,
कम्बल, धोती 
इसकी उसकी छीने रोटी 
आओ खेले 
दंगे दंगे   
हर गंगे 
सुरा सुन्दरी दौर चलेगा 
रात रात भर 
ठौर चलेगा 
चाकू, छुरी 
पिस्तौल  पुराने 
AK सैतालिस के 
गए जमाने 
आरडीएक्स 
रखते मुस्टंडे 
हर गंगे 
इसका कुर्ता 
उसकी धोती 
उसकी चड्डी और लंगोटी 
चिंदी कर 
फहराये झंडे 
हर गंगे 
वो पाजी 
वो भ्रटाचारी 
उसको जाति की बीमारी 
आओ खूब 
चलाये डंडे 
हर गंगे

-कुश्वंश 



No comments:

Post a Comment